Koi Jab Tumhara Hriday Tod De
[00:14.62] कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे
[00:46.90] तब तुम मेरे पास आना प्रिये, मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा
[00:59.88] तुम्हारे लिये, कोई जब ...
[01:16.62] अभी तुमको मेरी ज़रूरत नहीं, बहुत चाहने वाले मिल जाएंगे
[01:29.87] अभी रूप का एक सागर हो तुम, कंवल जितने चाहोगी खिल जाएंगे
[01:42.13] दर्पण तुम्हें जब डराने लगे, जवानी भी दामन छुड़ाने लगे
[01:54.90] तब तुम मेरे पास आना प्रिये, मेरा सर झुका है झुका ही रहेगा
[02:10.64] तुम्हारे लिये, कोई जब ...
[02:47.13] कोई शर्त होती नहीं प्यार में, मगर प्यार शर्तों पे तुमने किया
[03:00.39] नज़र में सितारे जो चमके ज़रा, बुझाने लगीं आरती का दिया
[03:13.38] जब अपनी नज़र में ही गिरने लगो, अंधेरों में अपने ही घिरने लगो
[03:26.13] तब तुम मेरे पास आना प्रिये, ये दीपक जला है जला ही रहेगा
[03:40.38] तुम्हारे लिये, कोई जब ...
