Lrc Player

6570977891297826818

Unknown artist
This lyric sheet isn't paired with a song yet, so lines are shown but won't sync or seek.

[00:01.79] hmmm...

[00:13.83] इस ज़माने में इस मोहब्बत ने

[00:24.29] कितने दिल तोड़े कितने घर फूँके

[00:36.02] जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं - २

[00:51.04] दिल के बदले दर्द-ए-दिल लिया करते हैं

[00:58.54] जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं

[01:05.79] hmmm...

[01:13.04] तन्हाई मिलती है, महफ़िल नहीं मिलती

[01:19.77] राहें मुहब्बत में कभी मन्ज़िल नहीं मिलती

[01:27.29] दिल टूट जाता है, नाकाम होता है

[01:33.80] उल्फ़त में लोगों का यही अन्जाम होता है

[01:40.78] कोई क्या जाने, क्यों ये परवाने,

[01:48.29] क्यों मचलते हैं, ग़म में जलते हैं

[01:55.29] आहें भर भर के दीवाने जिया करते हैं - २

[02:09.29] जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं

[02:34.16] सावन में आँखों को, कितना रुलाती है

[02:40.90] फ़ुरक़त में जब दिल को किसी की याद आती है

[02:48.65] ये ज़िन्दगी यूँ ही बरबाद होती है

[02:54.55] हर वक़्त होंठों पे कोई फ़रियाद होती है

[03:02.57] ना दवाओं का नाम चलता है

[03:09.09] ना दुआओं से काम चलता है

[03:16.34] ज़हर ये फिर भी सभी क्यों पिया करतें हैं - २

[03:30.09] जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं

[03:54.09] महबूब से हर ग़म मनसूब होता है

[04:01.59] दिन रात उल्फ़त में तमाशा खूब होता है

[04:09.09] रातों से भी लम्बे ये प्यार के किस्से

[04:14.82] आशिक़ सुनाते हैं जफ़ा-ए-यार के क़िस्से

[04:22.19] बेमुरव्वत है, बेवफ़ा है वो,

[04:29.43] उस सितमगर का अपने दिलबर का,

[04:36.18] नाम ले ले के दुहाई दिया करते हैं - २

[04:50.16] जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं