Lrc Player

Hanuman chalisa

Unknown artist
[04:17.12]·
This lyric sheet isn't paired with a song yet, so lines are shown but won't sync or seek.

[00:04.05] श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि

[00:11.37] बरनऊं रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि

[00:19.45] बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन कुमार

[00:27.52] बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार

[00:35.36] जय हनुमान ज्ञान गुन सागर

[00:45.75] जय कपीस तिहुं लोक उजागर

[00:47.79] रामदूत अतुलित बल धामा

[00:49.81] अंजनि पुत्र पवनसुत नामा

[00:51.56] महाबीर बिक्रम बजरंगी

[00:53.85] कुमति निवार सुमति के संगी

[00:55.61] कंचन बरन बिराज सुबेसा

[00:57.62] कानन कुंडल कुंचित केसा

[00:59.66] हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै

[01:01.70] कांधे मूंज जनेऊ साजै

[01:03.71] संकर सुवन केसरीनंदन

[01:05.71] तेज प्रताप महा जग बन्दन

[01:07.73] विद्यावान गुनी अति चातुर

[01:09.75] राम काज करिबे को आतुर

[01:11.77] प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया

[01:13.79] राम लखन सीता मन बसिया

[01:15.80] सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा

[01:17.81] बिकट रूप धरि लंक जरावा

[01:19.57] भीम रूप धरि असुर संहारे

[01:21.61] रामचंद्र के काज संवारे

[01:23.61] लाय सजीवन लखन जियाये

[01:25.61] श्रीरघुबीर हरषि उर लाये

[01:27.66] रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई

[01:29.68] तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई

[01:31.70] सहस बदन तुम्हरो जस गावैं

[01:33.70] अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं

[01:35.74] सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा

[01:37.74] नारद सारद सहित अहीसा

[01:39.76] जम कुबेर दिगपाल जहां ते

[01:41.76] कबि कोबिद कहि सके कहां ते

[01:43.78] तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा

[01:45.55] राम मिलाय राज पद दीन्हा

[01:47.58] तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना

[01:49.85] लंकेस्वर भए सब जग जाना

[01:51.61] जुग सहस्र जोजन पर भानू

[01:53.64] लील्यो ताहि मधुर फल जानू

[01:55.67] प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं

[01:57.68] जलधि लांघि गये अचरज नाहीं

[01:59.70] दुर्गम काज जगत के जेते

[02:01.72] सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते

[02:03.73] राम दुआरे तुम रखवारे

[02:05.75] होत न आज्ञा बिनु पैसारे

[02:07.76] सब सुख लहै तुम्हारी सरना

[02:09.76] तुम रक्षक काहू को डर ना

[02:11.79] आपन तेज सम्हारो आपै

[02:13.80] तीनों लोक हांक तें कांपै

[02:15.57] भूत पिसाच निकट नहिं आवै

[02:17.86] महाबीर जब नाम सुनावै

[02:19.87] नासै रोग हरै सब पीरा

[02:21.64] जपत निरंतर हनुमत बीरा

[02:23.65] संकट तें हनुमान छुड़ावै

[02:25.66] मन क्रम बचन ध्यान जो लावै

[02:27.92] सब पर राम तपस्वी राजा

[02:29.70] तिन के काज सकल तुम साजा

[02:31.72] और मनोरथ जो कोई लावै

[02:33.74] सोइ अमित जीवन फल पावै

[02:35.75] चारों जुग परताप तुम्हारा

[02:37.78] है परसिद्ध जगत उजियारा

[02:39.80] साधु संत के तुम रखवारे

[02:41.56] असुर निकंदन राम दुलारे

[02:43.85] अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता

[02:45.87] अस बर दीन जानकी माता

[02:47.88] राम रसायन तुम्हरे पासा

[02:49.65] सदा रहो रघुपति के दासा

[02:51.65] तुम्हरे भजन राम को पावै

[02:53.66] जनम-जनम के दुख बिसरावै

[02:55.68] अन्तकाल रघुबर पुर जाई

[02:57.72] जहां जन्म हरि भक्त कहाई

[02:59.74] और देवता चित्त न धरई

[03:01.76] हनुमत सेइ सर्ब सुख करई

[03:04.02] संकट कटै मिटै सब पीरा

[03:05.79] जो सुमिरै हनुमत बलबीरा

[03:07.57] जै जै जै हनुमान गोसाईं

[03:09.84] कृपा करहु गुरुदेव की नाईं

[03:13.63] जो सत बार पाठ कर कोई

[03:17.92] छूटहि बंदि महा सुख होई

[03:21.96] जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा

[03:26.00] होय सिद्धि साखी गौरीसा

[03:29.80] तुलसीदास सदा हरि चेरा

[03:33.82] कीजै नाथ हृदय मंह डेरा

[03:37.87] कीजै नाथ हृदय मंह डेरा

[03:38.50] पवन तनय संकट हरन मंगल मूरति रूप

[03:45.83] राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप