Breathless
[00:41.77] कोई जो मिला तो मुझे ऐसा लगता था
[00:43.53] जैसे मेरी सारी दुनिया मैं गीतों की रुत
[00:45.78] और रंगों की बरखा है
[00:47.28] खुशबू की आँधी है
[00:48.78] महकी हुई सी अब सारी फिज़ायें हैं
[00:51.02] बहकी हुई सी अब सारी हवाएँ हैं
[00:53.27] खोयी हुई सी अब सारी दिशाएँ हैं
[00:55.80] बदली हुई सी अब सारी अदाएँ हैं
[00:58.03] जागी उमंगें हैं
[00:59.03] धड़क रहा है दिल
[01:00.52] साँसों में तूफाँ हैं, होठों पे नगमे हैं
[01:02.53] आँखों में सपने हैं,
[01:04.03] सपनों में बीते हुए सारे वो सारे लम्हें हैं
[01:06.53] जब कोई आया था, नज़रों पे छाया था
[01:08.77] दिल में समाया था, कैसे मैं बताऊँ तुम्हें
[01:11.53] कैसा उसे पाया था,
[01:12.78] प्यारे से चेहरे पे बिखरी जो जुल्फें तो ऐसा लगता था
[01:16.27] जैसे कोहरे के पीछे इक ओस मैं धुला हुआ फूल खिला है
[01:19.29] जैसे बादल में एक चाँद छुपा है और झाँक रहा है
[01:23.05] जैसे रात के परदे में एक सवेरा है रोशन-रोशन
[01:26.77] आँखों में सपनों का सागर
[01:28.77] जिसमें प्रेम सितारों की चादर जैसे झलक रही है
[01:32.77] लहरों-लहरों बात करे तो जैसे मोती बरसे
[01:36.28] जैसे कहीं चांदी की पायल गूंजे
[01:38.79] जैसे कहीं शीशे के जाम गिरे और छन से टूटे
[01:42.52] जैसे कोई छिप के सितार बजाये
[01:44.79] जैसे कोई चांदनी रात में गाए
[01:47.52] जैसे कोई हौले से पास बुलाये
[01:49.78] कैसी मीठी बातें थी वो
[01:51.03] कैसी मुलाकातें थी वो
[01:52.28] जब मैंने जाना था
[01:53.52] नज़रों से कैसे पिघलते हैं दिल
[01:55.53] और
[01:56.28] आरज़ू पाती है कैसे मंज़िल
[01:57.28] और
[01:59.54] कैसे उतरता है चाँद जमीन पर
[02:00.52] कैसे कभी लगता है स्वर्ग अगर है
[02:02.76] तो बस है यहीं पर
[02:04.02] उसने बताया मुझे, और समझाया मुझे
[02:06.53] हम जो मिले हैं, हमें ऐसे ही मिलना था
[02:09.03] गुल जो खिले हैं, उन्हें ऐसे ही खिलना था
[02:11.28] जन्मों के बंधन, जन्मों के रिश्ते हैं
[02:14.02] जब भी हम जन्मे तो हम यूँ ही मिलते हैं
[02:16.04] कानों में मेरे जैसे, शहद से घुलने लगे
[02:18.53] ख़्वाबों के दर जैसे आँखों में खुलने लगे
[02:20.77] ख़्वाबों की दुनिया भी कितनी हसीं
[02:23.03] और
[02:24.02] कैसी रंगीन थी ख़्वाबों की दुनिया
[02:25.77] जो कहने को थी पर कहीं भी नहीं थी
[02:28.02] ख्वाब जो टूटे मेरे, आँख जो खुली मेरी
[02:30.52] होश जो आया मुझे
[02:32.03] मैंने देखा मैंने जाना
[02:33.28] वो जो कभी आया था, नज़रों पे छाया था
[02:35.28] दिल में समाया था, जा भी चुका है
[02:37.53] और दिल मेरा अब तन्हाँ-तन्हाँ
[02:40.02] न तो कोई अरमां है, न कोई तमन्ना है
[02:42.54] और न कोई सपना है
[02:43.77] अब जो मेरे दिन और अब जो मेरी राते हैं
[02:46.02] उनमें सिर्फ आँसू हैं
[02:47.77] उनमें सिफ दर्द की रंज की बातें हैं
[02:49.77] और फरियादें हैं
[02:51.03] मेरा अब कोई नहीं
[02:52.27] मैं हूँ और खोये हुए प्यार की यादें हैं
[02:54.52] मैं हूँ और खोये हुए प्यार की यादें हैं
[02:57.02] मैं हूँ और खोये हुए प्यार की यादें हैं
[03:29.53] डूब गया है दिल ग़म के अँधेरे में
[03:31.28] मेरी सारी दुनिया है दर्द के घेरे में
[03:33.53] मेरे सारे गीत ढले आहों में
[03:35.78] बन के दीवाना अब यहाँ-वहाँ फिरता हूँ
[03:38.28] ठोकर खाता हूँ उन राहों में
[03:40.53] जहाँ उसे देखा था, जहाँ उसे चाहा था
[03:42.78] जहाँ मैं हँसा था और बाद में रोया था
[03:45.52] जहाँ उसे पाया था, पा के खोया था
[03:47.78] जहाँ कभी फूलों के, कलियों के साए थे
[03:50.03] रंगीं-रंगीं महकी रुत ने
[03:52.77] हर इक कदम पर रास रचाए थे
[03:55.02] गुलशन-गुलशन दिन में उजाले थे
[03:57.54] जगमग-जगमग नूर था रातों में, झिलमिल-झिलमिल
[04:00.77] जब मैंने ख़्वाबों की देखी थी मंज़िल
[04:03.29] जहाँ मेरी कश्ती ने पाया था साहिल
[04:05.53] जहाँ मैंने पाई थी पलकों की छाँव
[04:08.03] जहाँ मेरी बाहों में कल थी किसी की, मरमरी बाहें
[04:11.78] जहाँ एक चेहरे से हटती नहीं थी, मेरी निगाहें
[04:15.28] जहाँ कल नरमी ही नरमी थी
[04:17.29] प्यार ही प्यार था बातों में, हाथ थे हाथों में
[04:19.27] जहाँ कल गाये थे प्रेम तराने
[04:22.78] जहाँ कल देखे थे सपने सुहाने
[04:25.03] किसी को सुनाए थे दिल के फ़साने
[04:27.53] जहाँ कल खाई थी जीने की मरने की कसमें
[04:30.79] तोड़ी थी दुनिया की सारी रस्में
[04:33.52] जहाँ कल बरसा था प्रीत का बादल
[04:35.77] जहाँ मैंने थामा था कोई आँचल
[04:38.27] जहाँ पहली बार हुआ था मैं पागल
[04:40.77] अब उन राहों में कोई नहीं है
[04:43.28] अब हैं वो राहें वीराँ-वीराँ
[04:45.56] दिल भी है जैसे हैराँ-हैराँ
[04:47.78] जाने कहाँ गया मेरे सपनों का मेला
[04:50.28] ऐसे ही ख्यालों में खोया-खोया
[04:52.54] घूम रहा था मैं कबसे अकेला
[04:55.27] चंदा-सितारे जैसा कोई गगन में
[04:57.28] गूंजी सदा कोई मन आँगन में
[05:00.02] किसी ने पुकारा मुझे, मुड़ के जो देखा मैंने
[05:02.26] मिल गया खोया हुआ दिल का सहारा मुझे
[05:04.54] जिसे मैंने चाहा था, जिसे मैंने पूजा था
[05:07.02] लौट के आया है
[05:08.52] थोड़ा शर्मिंदा है, थोड़ा घबराया है
[05:10.55] ज़ुल्फें परेशाँ हैं, काँपते होठ और भीगी हुई आँखें हैं
[05:14.02] देख रहा है मुझे गुमसुम-गुमसुम
[05:17.03] उसकी नज़र जैसे पूछ रही हो
[05:19.04] इतना बता दो कहीं खफ़ा तो नहीं तुम
[05:21.78] प्यार जो देखा फिर मेरी निगाहों में
[05:24.03] आया नहीं कल था वो मेरी इन बाहों में
[05:26.28] भूल गया मेरा दिल जैसे हर ग़म
[05:28.77] बदल गया जैसे दुनिया का मौसम
[05:31.05] झूमे नज़ारे और झूमी फ़िज़ाएँ
[05:33.27] और झूमे चमन और झूमी हवाएँ
[05:34.78] जैसे फिर कहने लगी सारी दिशाएँ
[05:38.26] कितनी हसीं है, कितनी सुहानी
[05:40.77] हम दोनों की प्रेम कहानी...
