Lrc Player

Pohchu Dare Sarkar Pe

Zohaib Ashrafi
[09:44.36]·Synced by Guest·
This lyric sheet isn't paired with a song yet, so lines are shown but won't sync or seek.

[01:06.74] पहुँचूँ दर-ए-सरकार पे चाहा तो यही है आगे मेरी तक़दीर, तमन्ना तो यही है

[01:35.28] ये उन की रिज़ा है, मुझे भेजें, मुझे रोकें वापस मैं नहीं आऊँगा, सोचा तो यही है

[02:52.89] हैं गुंबद-ए-ख़ज़रा के सिवा और भी जल्वे आँखों के लिए ख़ास नज़ारा तो यही है

[04:10.63] इज़्हार-ए-ग़म-ए-हिज्र की क्या शक्ल निकालूँ रोने की भी ताक़त नहीं, रोना तो यही है

[05:28.55] याद उन की रहे दिल में, जमाल उन का नज़र में नाम उन का ज़बाँ पर रहे, अच्छा तो यही है

[06:45.29] इक ख़ास महक आने लगी मौज-ए-हवा में आसार बताते हैं, मदीना तो यही है

[07:48.83] हर साँस से आती है सदा सल्ले-'अला की हम लाख जिएँ, अस्ल में जीना तो यही है

[07:57.38] वो मंज़िल-ए-मक़्सूद भी अल्लाह दिखाए अनवार बता देते हैं रस्ता तो यही है

[08:04.45] तयबा में हूँ, सब कुछ मेरे दामन में है, 'आसी ! दुनिया का करूँ क्या ? मेरी दुनिया तो यही है