Breathless
[00:41.25] कोई जो मिला तो मुझे ऐसा लगता था
[00:43.63] जैसे मेरी सारी दुनिया में गीतों की रुत
[00:46.02] और रंगों की बरखा है, खुशबू की आँधी है
[00:48.69] महकी हुई सी अब सारी फ़िज़ाएँ हैं
[00:51.07] बहकी हुई सी अब सारी हवाएँ हैं
[00:53.46] खोई हुई सी अब सारी दिशाएँ हैं
[00:55.85] बदली हुई सी अब सारी अदाएँ हैं जागी उमंगें हैं, धड़क रहा है दिल
[01:00.63] साँसों में तूफ़ाँ है
[01:01.95] होंठों पे नग्मे हैं, आँखों में सपने हैं
[01:04.07] सपनों में बीते हुए सारे वो लम्हे हैं
[01:06.73] जब कोई आया था, नज़रों पे छाया था
[01:09.12] दिल में समाया था
[01:10.19] कैसे मैं बताऊँ तुम्हें कैसा उसे पाया था?
[01:12.58] प्यारे से चेहरे पे बिखरी जो जुल्फें
[01:14.97] तो ऐसा लगता था जैसे कोहरे के पीछे
[01:17.10] एक ओस में धुला हुआ फूल खिला है
[01:19.50] जैसे बादल में एक चाँद छुपा है और झाँक रहा है
[01:23.49] जैसे रात के पर्दे में एक सवेरा है
[01:25.91] रोशन-रोशन आँखों में सपनों का सागर
[01:28.93] जिसमें प्रेम सितारों की चादर जैसे झलक रही है
[01:33.16] लहरों-लहरों बात करे तो जैसे मोती बरसे
[01:36.62] जैसे कहीं चाँदी की पायल गूँजे
[01:39.28] जैसे कहीं शीशे के जाम गिरे और छन से टूटे
[01:42.45] जैसे कोई छिप के सितार बजाए
[01:45.11] जैसे कोई चाँदनी रात में गाए
[01:47.50] जैसे कोई हौले से पास बुलाए
[01:49.96] कैसी मीठी बातें थीं वो, कैसी मुलाक़ातें थीं वो
[01:52.36] जब मैंने जाना था नज़रों से कैसे पिघलते हैं दिल
[01:55.55] और आरज़ू पाती है कैसे मंज़िल
[01:57.97] और कैसे उतरता है चाँद ज़मीं पर
[02:00.62] कैसे कभी लगता है स्वर्ग अगर है तो बस है यहीं पर
[02:04.34] उसने बताया मुझे और समझाया मुझे
[02:06.72] हम जो मिले हैं, हमें ऐसे ही मिलना था
[02:09.11] गुल जो खिले हैं, उन्हें ऐसे ही खिलना था
[02:11.50] जन्मों के बंधन, जन्मों के रिश्ते हैं
[02:14.16] जब भी हम जन्मे तो हम यूँ ही मिलते हैं
[02:16.28] कानों में मेरे जैसे शहद से घुलने लगे
[02:18.77] ख़्वाबों के दर जैसे आँखों में खुलने लगे
[02:21.16] ख़्वाबों की दुनिया भी कितनी हसीं और कैसी रंगीं थी
[02:24.75] ख़्वाबों की दुनिया जो कहने को थी, पर कहीं भी नहीं थी
[02:28.07] ख़्वाब जो टूटे मेरे, आँख जो खुली मेरी
[02:30.72] होश जो आया मुझे, मैंने देखा, मैंने जाना
[02:33.11] वो जो कभी आया था, नज़रों पे छाया था, दिल में समाया था
[02:36.58] जा भी चुका है और दिल मेरा है अब तन्हा-तन्हा
[02:40.76] ना तो कोई अरमाँ है, ना कोई तमन्ना है, और ना कोई सपना है
[02:44.02] अब जो मेरे दिन और अब जो मेरी रातें हैं
[02:46.50] उनमें सिर्फ़ आँसू हैं, उनमें सिर्फ़ दर्द की
[02:48.62] रंज की बातें हैं और फ़रियादें हैं
[02:51.02] मेरा अब कोई नहीं
[02:52.46] मैं हूँ और खोए हुए प्यार की यादें हैं
[02:54.85] मैं हूँ और खोए हुए प्यार की यादें हैं
[02:57.24] मैं हूँ और खोए हुए प्यार की यादें हैं
