Taare Zameen Par
[00:42.43] देखो इन्हें, ये हैं ओस की बूँदें
[00:48.93] पत्तों की गोद में आसमाँ से कूदें
[00:55.05] अँगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
[01:01.72] नाज़ुक से मोती हँस दें फिसल कर
[01:08.62] खो ना जाएँ ये
[01:15.27] तारे ज़मीं पर
[01:24.03] ये तो है सर्दी में धूप की किरणें
[01:30.67] उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
[01:36.78] मन के अँधेरों को रोशन सा कर दें
[01:44.50] ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
[01:51.15] खो ना जाएँ ये
[01:57.01] तारे ज़मीं पर
[02:32.09] जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया, और निंदिया में मीठा सा सपना
[02:38.20] और सपने में मिल जाए फ़रिश्ता सा कोई
[02:45.11] जैसे रंगों भरी पिचकारी, जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
[02:51.23] जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई
[02:58.40] ये तो आशा की लहर है
[03:04.25] ये तो उम्मीद की सहर है
[03:07.70] ख़ुशियों की नहर है
[03:10.36] खो ना जाएँ ये
[03:17.00] तारे ज़मीं पर
[03:48.09] देखो, रातों के सीने पे, ये तो झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
[04:04.84] ये तो अँबिया की ख़ुशबू हैं, बाग़ों से बह चले
[04:11.22] जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़ें, जैसे खिले-खिले फूलों के मुखड़ें
[04:18.39] जैसे बँसी कोई बजाए पेड़ों के तले
[04:24.50] ये तो झोंके हैं पवन के
[04:30.87] हैं ये घुँघरू जीवन के
[04:34.59] ये तो सुर हैं चमन के
[04:36.98] खो ना जाएँ ये
[04:43.62] तारे ज़मीं पर
[04:58.78] मोहल्ले की रौनक गलियाँ हैं जैसे
[05:04.36] खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
[05:12.06] मुट्ठी में मौसम की जैसे हवाएँ
[05:18.70] ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएँ
[05:25.07] खो ना जाएँ ये
[05:32.25] तारे ज़मीं पर
[05:36.50] तारे ज़मीं पर
[05:40.48] कभी बातें जैसे दादी, नानी, कभी छलके जैसे मम-मम पानी
[05:46.61] कभी बन जाएँ भोले सवालों की जड़ी (खो ना जाएँ ये)
[05:53.78] सन्नाटे में हँसी के जैसे, सूने होंठों पे ख़ुशी के जैसे
[05:59.89] ये तो नूर हैं, बरसे 'गर तेरी क़िस्मत हो बड़ी (खो ना जाएँ ये)
[06:06.80] जैसे झील में लहराए चंदा, जैसे भीड़ में अपने का कंधा
[06:13.44] जैसे मनमौजी नदिया झाग उड़ाएँ, कुछ कहें (खो ना जाएँ, खो ना जाएँ ये)
[06:20.07] जैसे बैठे-बैठे मीठी सी झपकी, जैसे प्यार की धीमी सी थपकी (खो ना जाएँ)
[06:26.72] जैसे कानों में सरगम हर-दम बजती ही रहे, जैसे बरखा उड़ाती है बुँदिया (ओ)
[06:36.28] खो ना जाएँ
[06:39.46] खो ना जाएँ
[06:42.12] खो ना जाएँ
[06:46.10] खो ना जाएँ ये
[06:51.68] खो ना जाएँ ये
[06:57.26] खो ना जाएँ ये
