Taare Zameen Par
[00:41.81] देखो इन्हें ये हैं ओस की बूँदें
[00:48.46] पत्तों की गोद में आसमां से कूदे
[00:54.83] अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
[01:01.74] नाज़ुक से मोती हंस दे फिसल कर
[01:08.38] खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर
[01:23.17] ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
[01:30.07] उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
[01:36.45] मन के अंधेरो को रोशन सा कर दें
[01:43.09] ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
[01:50.00] खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर
[02:31.43] जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
[02:34.89] और निंदिया में मीठा सा सपना
[02:38.34] और सपने में मिल जाए फरिश्ता सा कोई
[02:44.98] जैसे रंगों भरी पिचकारी
[02:47.90] जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
[02:51.50] जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई
[02:57.61] ये तो आशा की लहर हैं
[03:03.98] ये तो उम्मीद की सहर हैं
[03:07.17] खुशियों की नहर हैं
[03:10.62] खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर
[03:58.17] देखो रातों के सीने पे ये तो
[04:01.36] झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
[04:04.81] ये तो अंबियो की खुश्बू हैं
[04:07.08] बागों से बह चले
[04:11.06] जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
[04:14.78] जैसे खिले खिले फूलों के मुखड़े
[04:18.24] जैसे बंसी कोई बजाए पेड़ों के तले
[04:24.08] ये तो झोंके हैं पवन के
[04:30.72] हैं ये घुंघरू जीवन के
[04:33.91] ये तो सुर हैं चमन के
[04:36.83] खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर
[04:58.35] मुहल्ले की रौनक गलियाँ हैं जैसे
[05:04.99] खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
[05:11.36] मुट्ठी में मौसम की जैसे हवायें
[05:18.53] ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएं
[05:25.17] खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर
[05:40.05] कभी बातें जैसे दादी नानी
[05:43.24] कभी चले जैसे मम मम पानी
[05:46.42] कभी बन जाएँ भोले सवालों की झड़ी
[05:53.33] सन्नाटे में हँसी के जैसे
[05:56.52] सूने होठों पे खुशी के जैसे
[05:59.70] ये तो नूर हैं बरसे गर
[06:02.89] तेरी किस्मत हो बड़ी
[06:06.61] जैसे झील में लहराए चंदा
[06:09.53] जैसे भीड़ में अपने का कंधा
[06:12.99] जैसे मनमौजी नदिया
[06:15.25] झाग उड़ाए कुछ कहे
[06:19.63] जैसे बैठे बैठे मीठी सी झपकी
[06:22.77] जैसे प्यार की धीमी सी थपकी
[06:25.88] जैसे कानों में सरगम
[06:28.46] हरदम बजती ही रहे
[06:33.44] जैसे बरखा उडाती है निंदिया
[06:38.82] खो ना जाएँ ये, खो ना जाएँ ये
[06:41.74] खो ना जाएँ ये, खो ना जाएँ ये
[06:53.40] खो ना जाएँ ये, खो ना जाएँ ये
