Tare zamin per
[00:38.99] देखो इन्हें ये हैं ओस की बूँदें
[00:47.24] पत्तों की गोद में आसमां से कूदे
[00:54.24] अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
[01:00.49] नाज़ुक से मोती हंस दे फिसल कर
[01:07.25] खो ना जाएँ ये, तारे ज़मीं पर
[01:20.52] ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
[01:28.98] उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
[01:35.24] मन के अंधेरो को रोशन सा कर दें
[01:41.73] ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
[01:47.98] खो ना जाएँ ये, तारे ज़मीं पर
[02:09.47] जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
[02:33.26] और निंदिया में मीठा सा सपना
[02:36.99] और सपने में मिल जाए फरिश्ता सा कोई
[02:43.50] जैसे रंगों भरी पिचकारी
[02:46.48] जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
[02:50.23] जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई
[02:54.99] ये तो आशा की लहर हैं
[03:02.47] ये तो उम्मीद की सहर हैं
[03:07.00] खुशियों की नहर हैं
[03:10.00] खो ना जाएँ ये, तारे ज़मीं पर
[03:23.74] देखो रातों के सीने पे ये तो
[04:00.24] झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
[04:04.02] ये तो अंबियो की खुश्बू हैं बागों से बह चले
[04:09.49] जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
[04:13.48] जैसे खिले खिले फूलों के मुखड़े
[04:16.98] जैसे बंसी कोई बजाए पेड़ों के तले
[04:22.74] ये तो झोंके हैं पवन के
[04:29.51] हैं ये घुंघरू जीवन के
[04:33.52] ये तो सुर हैं चमन के
[04:36.49] खो ना जाएँ ये, तारे ज़मीं पर
[04:56.25] मुहल्ले की रौनक, गलियाँ हैं जैसे
[05:03.74] खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
[05:10.50] मुट्ठी में मौसम की जैसे हवायें
[05:17.00] ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएं
[05:24.25] खो ना जाएँ ये, तारे ज़मीं पर
[05:38.22] कभी बातें जैसे दादी नानी
[05:41.76] कभी चले जैसे मम मम पानी
[05:45.47] कभी बन जाएँ भोले सवालों की झड़ी
[05:51.99] सन्नाटे में हँसी के जैसे
[05:55.72] सूने होठों पे खुशी के जैसे
[05:58.77] ये तो नूर हैं बरसे गर
[06:01.74] तेरे किस्मत हो बड़ी(हो न जाए)
[06:05.97] जैसे झील में लहराए चंदा
[06:09.23] जैसे भीड़ में अपने का कंधा
[06:12.22] जैसे मनमौजी नदिया झाग उड़ाए कुछ कहे
[06:16.75] जैसे बैठे बैठे मीठी सी झपकी
[06:22.47] जैसे प्यार की धीमी सी थपकी
[06:26.02] जैसे कानों में सरगम
[06:28.23] हरदम बजती ही रहे
[06:31.99] जैसे बरखा उडाती है निंदिया
[06:35.53] हो न जाए... हो न जाए... हो न जाए... हो न जाए... हो न जाए...
